Saturday, 27 November 2010


प्यास वो दिल की बुझाने कभी आया भी नहीं
कैसा बादल है जिसका कोई साया भी नहीं
बेरुख़ी इससे बड़ी और भला क्या होगी
एक मुद्दत से हमें उस ने सताया भी नहीं
रोज़ आता है दर-ए-दिल पे वो दस्तक देने
आज तक हमने जिसे पास बुलाया भी नहीं
सुन लिया कैसे ख़ुदा जाने ज़माने भर ने
वो फ़साना जो कभी हमने सुनाया भी नहीं
तुम तो शायर हो "क़तील" और वो इक आम सा शख़्स उसने चाहा भी तुझे और जताया भी नहीं

..................................................... "क़तील शिफ़ाई" 

Friday, 26 November 2010

मैं तन्हा था..

मैं तन्हा था, मंजिल मंजिल भटक रहा था....
तन्हाई का बोझ उठाये...
दिल में अपना दर्द छुपाये...

मैं तन्हा था..

यूँ ही एक दिन चलते चलते..
हुस्न का जलवा सामने आया...
बेहद रंगीन, बेहद सादा.....
साँसों में उसकी अजब सी खुशबू...
उस में था कुछ ऐसा जादू...
यूँ मेरे एहसास पे छाया..
उसकी नजर से रोशनी लेकर..
मैंने अपना सहर सजाया...
मैंने उसे अपना महबूब बनाया.....
मैंने उसमे क्या कुछ देखा....
मैंने उसमे सब कुछ पाया...
गायब हुयी तन्हाई इस दिल से...
नयी उमंग इसमें छायी....
मिली गयी एक नयी जिन्दगी...
..........................................

Tuesday, 5 October 2010

संग तेरे जीने-मरने कि फ़रियाद.....

संग तेरे जीने-मरने कि फ़रियाद......
     हर पल किया करते है......

रह नहीं सकते तेरी जिंदगी में तो क्या......
    एक छोटी से 'याद' कि फ़रियाद....
     तेरे दिल में, किया करते है.....

इक दिन तू हो जायेगी किसी और कि....
    बंध जायेगी किसी और से....
दिन हो वो आखिरी मेरी जिंदगी का....
    रब ये यही फरियाद हर पल....किया करते है....

जी नहीं सकते तेरे बिना तो क्या.....
    मिटा देंगे अपनी हस्ती को....
बस तू रहे 'खुश' सदा .....यही आरज़ू इस दिल में...
हर पल रखा करते है.....

Thursday, 23 September 2010

Teri Inayat Bas.......

Teri inayat bas itni ho jaye.... 
Meri ruh ko sukun aa jaye.......
Jeewan k andhero se darte nhi hum.....
Dar to is baat ka hai ki.....
Chalte chalte kahi raste hi na kho jaye... 
Mukamal kar mere maula gumo ka ashiyana..
Koi dil se anchua na reh jaye...
Gum chahe jitne de tera haqk hai.. 
Bas teri najre kahi mere aasuo se na hat jaye....


                                                          ........... 'Kanupriya'

Tera Haath Mere Haath me ho to......

Tera haath, haath me ho agar.......,
To safar hi aslehayat hai...............,
Mere har kadam pe hai manjile.....,
Tera pyar gar mere saath hai....... !!
Meri baat ka mere hum nafaz tu jawab de ki n de mujhe......
Teri ek chuppi jo hai chupi wo hazar bato ki baat hai.......


                                                             ......... 'Kanupriya'

Thursday, 5 August 2010

ज़िन्दगी नाम है बस इस एक बात का......

ज़िन्दगी नाम है बस इस एक बात का...
कहीं पर भी किसी को खोना पड़ता है...

ज़ख्म चाहे दिल पर कितने ही गहरे हो...
ना चाहते हुए भी यहाँ रो के जीना पड़ता है..

जुदाई चाहे पल भर कि ही हो....
मोहब्बत में ये अजब ही सहनी पड़ती है.....

मोहब्बत के जूनून में अक्सर ऐसा होता है....
गलती किसी और कि होती है तडपना किसी और को होता है.....

जब तेरी याद आती है......

जब यूंही कभी बैठे बैठे, अचानक कुछ याद आ जाए..
हर बात से दिल बेजार सा हो, हर चीज़ से ये दिल घबरा जाए...
करना मुझे कुछ और हो...और मुझसे कुछ और ही हो जाए...
कुछ और सोचू दिल में...और होठो पे कुछ और ही आ जाए...
ऐसे ही किस्से एक लम्हे में..चुपके से कभी ख़ामोशी में...
कुछ बीते लम्हे याद आते है...........जब तेरी याद आती है...

जब शाम ढले चलते चलते, मंजिल का ना कोई नाम मिले...
इक हँसता हुआ आगाज़ मिले..इक रोता हुआ अंजाम मिले..
पलकों से छलकते आंसुओं से..इस दिल को जब कोई पैगाम मिले...
और सारी वफाओ के बदले मुझे ही कोई इल्जाम मिले....
कुछ बीते लम्हे याद आते है ....जब तेरी याद आती है.

Monday, 28 June 2010

अनुकृति नहीं है........

अनुकृति नहीं है जिसकी वह रूप तुमने पाया,
उपमेय सब सिमट कर उपमान में समाया,
उसके कला की सचमुच अंतिम निखार हो तुम,
अगर रूप की है सीमा, सीमा के पार हो तुम |

तमन्नाएँ तो दिल कि.......

तमन्नाएँ तो दिल कि हसरत होती है, पूरी हो जाए तो हम खुशकिस्मत है,
ना पूरी हो तो ग़म क्या करना.........अधूरी रहना तो तमन्नाओं कि फितरत होती है |

रिश्ते किसी से कुछ यूँ निभा लो, कि उसके दिल से सारे ग़म चुरा लो,
इतना असर छोड़ दो किसी पर इतना कि, हर कोई कहे......हमें भी अपना बना लो |

कशिश दिल कि हर तकलीफ भुला देती है..... बंद आँखों में भी सपने सज़ा देती है,
सपनो कि दुनिया ज़रूर रखना ऐ राही.......
क्योंकि
हकीकत अक्सर रुला देती है |

हम भी प्यार के मारे ....तुम भी प्यार के मारे,
हम भी बेचारे ...तुम भी बेचारे...................,
कहने को तो सारा जहाँ सिमट जाए इस दिल में,
मगर क्या करे जब दिल सिर्फ उन्ही को......सिर्फ उन्हीं को पुकारे.

Tuesday, 16 February 2010

जख्म पर जख्म लगाए.............

ज़ख्म पे ज़ख्म लगाए गए मंजर मुझको,
वो मिला भी तो होकर किसी और का मुझको.....

कोई आवाज़ ना कोई अहसास ना क़दमों के निशां,
जिंदगी ने कहाँ फेंका है उठाकर मुझको....

अपने टूटे हुए ख्वाबों को दफना दूं...
फिर ना जाने ले जाए कहाँ मुक्क़द्दर मुझको....

नींद के बोझ से उजड़ी हुयी आँखों कि कसम,
रातभर ग़म में जलाता रहा बिस्तर मुझको.....

ऐ खुदा ऐसी सजा कभी किसी को ना देना.....
मकबरे कि तरह लगता है मेरा ये घर मुझको....

एक एक ज़ख्म वही याद दिलाते है .....
अब तो चाहत से भी लगता है बड़ा डर मुझको....

ये सिला मोहब्बत में.......

ये सिला मोहब्बत में आज हमने पाया है,
जिसे चाहा दिल से, उसी ने दिल दुखाया है....

मेरी बदनसीबी का इम्तिहान है ये शायद,
मेरे ही पडोसी ने मेरा घर जलाया है.....

वक़्त जब बिगड़ता है तो रिश्ते टूट जाते है,
तुमने तो सुना होगा, हमने आजमाया है....

पत्थरों कि बारिश भी हो रही थी हम पर,
जब से इस दिल को हमने आईना बनाया है.....

कोई कह दे ये जाकर उस बेवफा सितमगार से,
तेरे दर्द ने मुझ को रात भर रुलाया है....

Monday, 15 February 2010

Valentine's Special

ये दिल तुम बिन अकेला होगा, अधूरी होगी तुझ बिन ये जिंदगी....
अपनी चाहत के साए में संजोये रखना ......... छूट ना जाऊं पीछे वक़्त के इस दरिया में कहीं...|


हर वक़्त तेरे चेहरे के दीदार को ये आँखें तरसती है.....
दीदार बिन लगता है- इस जन्नत का का नज़ारा अधूरा है|


याद आपकी इस क़दर आ रही थी ........
दीदार आपका हुआ और आपकी आँखों में खो गया|